व्यासपुर में समाजसेवा के लिए सम्मानित करतीं विधायक रेनू बाला। संवाद
व्यासपुर। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शनिवार को साढौरा की विधायक रेनू बाला ने अनाज मंडी में ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि बलदानियों के बदौलत ही हमे आजादी मिली है।
समारोह में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, व्यासपुर द्वारा स्वागत गीत, पीटी/डंबल, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर ने भारतीय महिला क्रिकेट पर आधारित प्रस्तुति, दशमेश स्कूल कपालमोचन ने भांगड़ा, एमआर इंटरनेशनल ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। संवाद