फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उन्नति में हरियाणा का बड़ा योगदान : राज्यपाल

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परेड का निरीक्षण करते असीम कुमार घोष। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। देश की आजादी के 80वें वर्ष में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का निर्माण हमारा लक्ष्य है। यह बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को अनाज मंडी जगाधरी में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद कही।
उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 1857 से अब तक देश की उन्नति में हरियाणा की भागीदारी व योगदान को अतुलनीय बताया। इससे पहले राज्यपाल ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लेडी गवर्नर मित्र घोष भी उनके साथ रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने यमुनानगर की औद्योगिक पहचान का उल्लेख किया और कहा कि जिला प्लाईवुड, कागज, स्टेनलेस स्टील के बर्तन और चीनी उद्योग के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। इन उद्योगों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। समारोह के दौरान राज्यपाल ने युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने रेडक्रॉस की एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश भी हुई। बावजूद इसके किसी के भी उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दी। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, जिला सत्र न्यायाधीश दयानंद भारद्वाज, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, महापौर सुमन बहमनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें