फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता कराने के लिए बजट का इंतजार

Sat, 13 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुंदियाना का राजकीय स्कूल। आर्काइव - फोटो : reasi news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा निदेशालय ने देर से मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता करवाने के आदेश दे दिए हैं। परंतु निदेशालय आदेश देने के साथ प्रतियोगिता का बजट जारी करना भूल गया है। ऐसे में अधिकारी प्रतियोगिता करवाने से संकोच कर रहे हैं। अधिकारी प्रतियोगिता का बजट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता खंड व जिला स्तर पर करवाई जाती है। इसके लिए विभाग की ओर से कुल 12 लाख रुपये का बजट दिया जाता है। इसका बजट का इस्तेमाल खंड व जिलास्तर के विजेताओं को इनाम राशि देने के लिए किया जाता है। परंतु निदेशालय ने अभी तक इसके लिए राशि जारी नहीं की है। ऐसे में अधिकारी यह प्रतियोगिता करवाने से बज रहे हैं।
विज्ञापन

बजट न होने के कारण विजेताओं को राशि नहीं दी जा सकेगी। यदि समय पर इनाम राशि जारी न हो तो इसका लाभ नहीं मिल पाता है। बता दें कि तीन साल पहले राशि बहुत ही देर से जारी की गई थी। ऐसे में स्कूलों ने जिला शिक्षा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। वहीं इसकी शिकायत भी की थी। जिला विभाग की ओर से बजट की मांग की गई है, लेकिन अभी यह जारी नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता खंड व जिला दो स्तर पर करवाई जाती है। दोनों ही स्तर पर विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाती है। प्रतियोगिता के लिए सभी राजकीय विद्यालयों को प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिले में कुल छह खंड हैं और प्रत्येक खंड से तीनों श्रेणियों में एक-एक विजेता चुना जाता है। खंड स्तर पर विजेता विद्यालय को 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
खंड के विजेता विद्यालय जिलास्तर की प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। इसमें प्रत्येक श्रेणी में छह विद्यालय भाग लेते हैं। इसमें से एक विद्यालय विजेता चुना जाता है। जिलास्तर पर विजेता को एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। प्रत्येक खंड को 1.5 लाख और छह के लिए नौ लाख रुपये और जिलास्तर के लिए तीन लाख रुपये दिए जाते हैं। विभाग की ओर से कुल 12 लाख का बजट दिया जाता है।

तीन साल से प्रतियोगिता में हो रही देर



यह प्रतियोगिता दिसंबर तक पूरी करवा ली जाती थी। परंतु तीन साल से इसमें देर हो रही है। पहले यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर नवंबर में करवाई जाती थी। इसके बाद विजेता विद्यालय जिलास्तर के लिए आवेदन करते थे। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी दिसंबर तक जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाती है। प्रतियोगिता करवाने के लिए खंड व जिलास्तर पर कमेटी बनाई जाती है। इसमें डीसी अध्यक्ष और एसडीएम नोडल अधिकारी होते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए सभी खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विद्यालयों से आवेदन मांगे गए हैं। विजेताओं को इनाम राशि देने के लिए अभी निदेशालय की ओर बजट जारी नहीं किया गया है। बजट की डिमांड की गई है, जल्द ही बजट आ जाएगा। व्यस्तता के कारण देरी हुई है, अधिकारी टाल नहीं रहे हैं। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें