फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेडियम में जलभराव, सड़क पर कर रहे अभ्यास

Fri, 17 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैदान से संबं​धित समस्याएं बतातीं खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका के स्टेडियम के ट्रैक व मैदान में जलभराव होने से खिलाड़ी सड़क पर अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। पहली जुलाई से शुरु हुई बरसात के बाद से ही स्टेडियम बंद है। वहीं सड़क पर अभ्यास करते समय भारी वाहनों की आवाजाही से हादसे का रहता है।
कोच नायब सिंह ने बताया कि स्टेडियम में रोजाना लगभग 150 युवा प्रशिक्षण पाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से 50 से अधिक महिला खिलाड़ी शामिल हैं। बरसात के कारण ट्रैक और मैदान में पानी भरने और कीचड़ होने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

इससे खिलाड़ी मजबूरन आसपास की सड़कों, हाइवे या पगडंडियों पर दौड़ने के लिए मजबूर हैं। सड़कों पर दौड़ते समय भारी वाहनों की आवाजाही से खिलाड़ियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा रहता है। वहीं कीचड़ भरे मैदानों पर फिसलने से एथलीटों को गंभीर चोटें लग सकती हैं, जिससे उनका पूरा कॅरियर दांव पर लग सकता है। पुलिस, सेना और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं और राज्य या राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों की ट्रेनिंग प्रभावित हो रही है।
खिलाड़ी मोहित, ललित, अतुल, सलोनी, तान्या व केविन ने बताया कि स्टेडियम का लेवल सड़क से नीचा होने के अलावा ड्रेनेज सिस्टम सही न होने के कारण मामूली बरसात होने पर ही ट्रैक और मैदान में जलभराव हो जाता है। खिलाड़ियों ने स्टेडियम से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के अलावा यहां सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की मांग की है। इसके अलावा स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के लिए पृथक शौचालय, पेयजल के लिए वाटर कूलर व सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग भी है। संवाद
विज्ञापन

दूर की जाएगी समस्या : शालिनी शर्मा
नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए योजना बनाई जा रही है। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू दिया जाएगा। वाटर कूलर के अलावा महिला खिलाड़ियों के लिए पृथक शौचालय बनाने के काम के टेंडर जारी हो चुके हैं। यह दोनों काम जल्दी ही शुरु हो जाएंगे।

मैदान से संबंधित समस्याएं बतातीं खिलाड़ी। संवाद

मैदान से संबंधित समस्याएं बतातीं खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें