फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बनेगा तीसरे विश्व युद्ध का कारण : गोबिंद

Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। विद्यार्थियों को जल एवं पर्यावरण के प्रति गंभीर बनाने के उद्देश्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में गोष्ठी करवाई गई। मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया ने कहा कि पानी का संकट तीसरे विश्व युद्ध का कारण बनेगा।
मुख्य वक्ता भाटिया ने कहा कि पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जहां जीवन संभव है। पानी के दुरुपयोग एवं वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से हम प्राकृति का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में यदि मूर्ख प्राणियों की सूची तैयार की जाए तो बिना शक मनुष्य का नाम पहले नंबर पर होगा। हम विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का बहुत विनाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे धार्मिक शास्त्रों में पानी, अग्नि, वायु, धरती, वृक्षों को गुरु, पिता, देवता का दर्जा दिया गया है ताकि हम इनका सम्मान व संरक्षण करें। परंतु हम अपने स्वार्थ के लिए इनका विनाश कर रहे हैं। उन्होंने पानी की एक बाल्टी एक प्राणी की जान का नारा देकर प्रेरणादायक उदाहरणों से विद्यार्थियों को पानी की एक एक बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों व अध्यापकों को परिवार में सदस्य के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, पुण्यतिथि व अन्य स्मृति अवसरों पर पौधे लगाएं। प्राचार्य उषा नागी ने गोबिंद सिंह भाटिया को वॉटर मैन का उपनाम दिया। इस दौरान सभी ने जल व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में रेखा गुप्ता, कमल मदान, वंदना गंभीर, रणजीत सिंह, सतीश मिश्रा, परमजीत सिंह, मनप्रीत वालिया, एबीआरसी सुरेश कुमार सहित सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें