फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड रेस्टोरेंट की देखरेख भगवान भरोसे

Wed, 11 Dec 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। हथिनीकुंड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्टोरेंट की देखरेख भगवान भरोसे रह गई है। हालांकि यहां की देखरेख के लिए दो चौकीदार भी हैं, किंतु वह कब रात को रेस्टोरेंट में आते हैं और कब नहीं। इसकी किसी को कोई खबर नहीं। इसी लापरवाही का फायदा शरारतीतत्वों को मिल रहा है। जिन्होंने रेस्टोरेंट परिसर में आकर पत्थरों से तोड़फोड़ कर डाली।
हालांकि मामला चार दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल ये है शीशे तोड़ने की बात न तो आला अधिकारियों की जानकारी में और न ही डायल 112 को सूचित कर पुलिस को बुलाया गया। जब मीडिया में मामला उछला तो विभाग हरकत में आया। बरहाल, मामले की शिकायत मिलने पर थाना प्रतापनगर में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की देखभाल रामभरोसे होने से शरारती तत्व अब इस जगह को निशाना बनाने लगे हैं। बताया जा रहा है शरारती तत्वों की एक टोली कई दिनों से यहां मंडरा रही है। जो यहां के अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा रही। जबकि दो चोकीदारों के होने के बाद भी यहां के हालात बदतर हो गए हैं। अब जब रेस्टोरेंट के शीशे टूटे तो यहां की खरेख के जिम्मे की बात भी सामने आ गई। लेकिन तत्वों की वजह से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ सहदेव ने बताया कि रात के समय अज्ञात द्वारा रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ने की सूचना मिली थी। जांच के लिए थाना प्रताप नगर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उस समय चौकीदार कहां थे। चौकीदारों ने आला अधिकारियों को सूचित क्यों नहीं किया, वहीं डायल 112 को भी नहीं बुलाया गया। इसकी जांच की जा रही है। अगर किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो उनको बख्शा नहीं जाएगा। अब इसकी जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें