फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह में पानी के 1079 व सीवरेज के 1980 कनेक्शन मंजूर

Sat, 18 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
जनस्वास्‍थ्य विभाग - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
यमुनानगर। जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियंत्रिक विभाग व वासो द्वारा जगाधरी में चलाए जा रहे जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान की समय अवधि 15 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दी गई है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता टीआर पंवार ने बताया कि जगाधरी में 15 मई से चल रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार तक 14 हजार 813 घरों का छह टीमों द्वारा सर्वे किया गया है। इसमें पानी के 1079 कनेक्शन व सीवरेज के 1980 कनेक्शन विभाग द्वारा मंजूर किए जा चुके हैं। इससे सरकार को 29 लाख 67 हजार रुपये का राजस्व मिला।

विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि मुख्य कार्यालय पंचकुला के निर्देश के अनुसार यह स्कीम 31 जुलाई तक कर दी गई है। जिन लोगों ने अपना पानी व सीवरेज का कनेक्शन वैध नहीं कराया है, वह अवश्य विभाग से मंजूर करवा लें। मौके पर एसडीओ यशपाल ग्रेवाल, एसडीओ सौरभ अहलावत,  जेई महावीर सिंह, जसबीर, जेई एसके साहनी, अकाशदीप, संदीप, अरुण, भपेंद्र, कृष्णचंद, सतीश, श्रीचंद, अशोक कुमार, तुषार, आशुतोष, श्रीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें