संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे यमुना नदी के ऊपर बने हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर भी बढ़ गया। रविवार शाम 6 बजे 61768 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि सुबह 7 बजे यहां 44991 क्यूसेक पानी पहुंचा था।
हथिनी कुंड बैराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार शाम 6 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 61768 के पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना में 42248 पश्चिम नहर में 16510 व यूपी को 3010 क्यूसेक पानी दिया गया।
रविवार सुबह 7 बजे 44991, 8 बजे 61659, 9 बजे 49143, 10 बजे 50220, 11 बजे 50340, 12 बजे 50592, दोपहर एक बजे 56403, 2 बजे 64612, 3 बजे 54739, 4 बजे 58848, 5 59149 व 6 बजे 61768 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से 42248 यमुना, 16510 पश्चिम नहर व 3010 यूपी को छोड़ा गया।