फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पथराला नदी उफनाने से फसलें डूबी

Mon, 12 Aug 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। पहाड़ों में हुई जोरदार बारिश के बाद जिले की पथराला नदी उफान पर आ गई। बाढ़ का पानी साथ लगते खेतों में घुस गया, जिससे फसलें डूब गईं। वहीं बाढ़ बचाव के राहत कार्यों की पोल भी खुल गई। वहीं कोटड़ा खान सिंह गांव में पथराला नदी की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। पटरी टूटते ही नदी का पानी गांव में लोगों के घरों तक पहुंच गया है।
ग्रामीण भूपा ने बताया कि सिंचाई विभाग कहने को तो हर साल पटरी की रिपेयर पत्थर के स्टड आदि से काम कराता है, पर हर साल गांव के पास से पटरी उखड़ जाती है और नदी का पानी घरों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा बाढ़ का पानी हर साल सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद करता है। ग्रामीणों की मांग है कोटड़ा कान सिंह गांव के पास नदी की पटरी पक्की कंक्रीट से बनाई जाए ताकि बार बार पटरी टूटने से पानी गांव की तरफ ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराला व सोम दोनों नदियों में आए बाढ़ का पानी नदियों से बाहर निकल क्षेत्र के कोट, घिसरपडी, कोटड़ा कान सिंह, लेदा खास, लेदी, दादुपुर जाटान, मानीपुर, चिंतपुर, खानूवाला, लोप्पो, तुगलपुर, तिहाणो, सलेमपुर, हडौली, हाफिजपुर, हाफजी, बरौली, माजरा, डमौली, बलोली, तारूवाला, रायपुर, याकूबपुर, दसौरा, दसौरी, उर्जनी व चुहडपुर आदि गांवों में सोम व पथराला नदियों ने लगभाग पांच सौ एकड़ धान व गन्ने की फसल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इन गांवों के किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरदावरी कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें