फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज में बढ़ा जलस्तर, खोले पांच गेट

Mon, 04 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ह​​थिनी कुंड बैराज से दिल्ली की तरफ जाता पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सीमा के साथ लगती शिवालिक पहाड़ियों के कैचमेंट एरिया बारिश जारी है। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया। रविवार को बैराज पर 33684 क्यूसेक पानी दर्ज किया। ऐसे में बैराज के पांच गेट खोल कर दिल्ली की तरफ पानी को डायवर्ट किया गया।
इससे पहले 31 जुलाई को बैराज का पानी 33772 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। कैचमेंट एरिया में रुक-रुक कर हो रही बारिश से हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है, परंतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बैराज के इंचार्ज को तत्पर अलर्ट रहने के निर्देश है। बता दें इस सीजन में अभी तक बैराज पर पानी 70 हजार क्यूसेक पानी आया था।
विज्ञापन

हालांकि हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 33684 क्यूसेक दर्ज किया। वहीं, हरियाणा के निचले क्षेत्रों में हुई बरसात से नहरी पानी की डिमांड में कमी आई है। लेकिन, 33 हजार क्यूसेक होने पर बैराज के पांच गेट ओपन कर सरप्लस 21664 क्यूसेक पानी को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है।
पश्चिमी यमुना नहर से हरियाणा के लिए 12500 क्यूसेक के स्थान पर अब केवल 10510 क्यूसेक पानी की मांग की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश को 1510 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। जब कि हरियाणा की डिमांड में कमी आ जाने पर 10510 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

बैराज पर सामान्य दिनों में तीन से पांच हजार क्यूसेक रहता है। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग का कहना है अभी बैराज पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। स्थिति सामान्य चल रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें