फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाइपलाइन टूटने से व्यर्थ बह रहा पानी

Tue, 17 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। छिंबी मोहल्ला में ठेकेदार द्वारा सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की पीने के पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। पीने के पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण हर समय पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी साहिल, पोला, राजेश, प्रवेश, रामकुमार, आशीष आदि ने बताया कि नगरपालिका द्वारा औड कॉलोनी से लेकर खेड़ा मोहल्ला पक्का घाट तक सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई है। कार्य के दौरान पीने के पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। ठेकेदार ने टूटी पाइपलाइन को अनदेखा कर अपना काम खत्म करने के बाद चले गए। स्थानीय लोगों ने टूटी पाइपलाइन के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व नगर पालिका ठेकेदार कर्मचारियों को काफी बार अवगत करवाया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने दोनो विभागों के अधिकारियों से मांग की कि जल्द से जल्द पीने के पाइप लाइन की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें