फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शपथ लेकर विद्यार्थियों ने नशे को बोला न

Tue, 17 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को अमर उजाला की युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान जिले के करीब एक दर्जन स्कूलों में कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कभी नशा न करने व दूसरों को भी दूसरे रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
कार्यक्रम शिक्षा विभाग के नशा मुक्ति अभियान के जिला नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं। जिले के चार खंडों के स्कूल में यह कार्यक्रम करवाए गए। सरस्वतीनगर खंड में खंड शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी के खेड़ा फार्म के सरकारी स्कूल, सरस्वतीनगर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुदियाना, बिलासपुर खंड के काटरवाली स्कूल में, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां, एसएस मैमोरियल स्कूल कोट, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कांजनू, भम्नौली, पिरथीपुर, आहड़वाला गांव के स्कूलों में कार्यक्रम करवाया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने शपथ लेकर नशे को न कहा। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनकर इसे आगे लेकर जाएंगे। वहीं, विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों ने भी नशा न करने व दूसरों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सभी ने अमर उजाला के मुहिम का नशे के विरुद्ध हमने छेड़ा है युद्ध नारे लगाए।
खंड शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम बेहद सरहानी है। शिक्षक व विभाग इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे। कलेर ने कहा कि स्कूलों में यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पीएमश्री स्कूल से अंग्रेजी के प्रवक्ता भगवान सिंह, राजबीर सिंह, कांजनू विद्यालय से अनिल कांबोज, काट्टरवाली स्कूल से प्रदीप कुमार, खेड़ा फार्म में शिक्षक खेमलाल सैनी, एसएस मेमोरियल स्कूल से अध्यक्ष भगवान सिंह ने विद्यार्थियों को अभियान के तहत जागरूक किया और शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें