फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज पर गहराया जल संकट

Tue, 18 Nov 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर । हथिनी कुंड बैराज पर जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार शाम 5 बजे बैराज पर मात्र 3427 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम है।
विज्ञापन

इससे न केवल दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की जलापूर्ति का दबाव बढ़ गया है। वहीं पनबिजली परियोजनाओं के संचालन पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।
गेज रीडर मनीष कुमार ने बताया कि दिनभर बैराज पर पानी का स्तर लगातार कम-ज्यादा होता रहा। सुबह और रात के समय पहाड़ी इलाकों से बर्फ पिघलने के कारण थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, लेकिन दोपहर बाद फिर गिरावट शुरू हो जाती है। विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे 5056 क्यूसेक,7 बजे 4833 क्यूसेक, 8 बजे 5286 क्यूसेक, 9 बजे 3826 क्यूसेक, 10 बजे 3772 क्यूसेक, 11 बजे 3754 क्यूसेक, 12 बजे 3806 क्यूसेक, 1 बजे 3485 क्यूसेक, 2 बजे 2996 क्यूसेक, 3 बजे 3177 क्यूसेक, 4 बजे 2784 क्यूसेक, 5 बजे 3427 क्यूसेक, यमुना नदी में 352 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर (हरियाणा) में 2565 क्यूसेक, उत्तर प्रदेश को 510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
उपलब्ध पानी की कुल मात्रा बेहद कम है, और उसमें से भी विभिन्न राज्यों व नहरों में आवश्यकतानुसार पानी बांटना एक चुनौती बन चुका है। हथिनी कुंड बैराज पर वर्ष भर पानी का प्रवाह सीधे-सीधे पनबिजली उत्पादन को प्रभावित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें