फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चौकीदार से मारपीट कर छीने सम्मन, चाचा-भतीजे पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट से आए सम्मन देने गए चौकीदार बलविंद्र सिंह से गांव के ही चाचा-भतीजा ने मारपीट कर अभद्रता की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उससे सम्मन छीन लिए।
विज्ञापन

गांव अकालगढ के चौकीदार बलविंद्र सिह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि छह सितंबर को वह गांव के ही रहने वाले सत्तार के घर पर एसडीएम कोर्ट से आए सम्मन देने गया था। तब वहां पर आरोपी सत्तार व उसका भतीजा तैय्यब मिले। आरोप है कि आरोपियों ने उससे बहस कर अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट कर सम्मन छीन लिया। दोनों ने उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। उसने इसकी जानकारी सरपंच को दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें