फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैल प्लांट में पूरे साल हो सकेगा कूड़ा निस्तारण, टीन शेड से हो रहा कवर

Sun, 12 Apr 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कैल कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। आने वाले दिनों में कैल स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सालभर कूड़े का निस्तारण होता रहेगा। फिलहाल थोड़ी सी बारिश होते ही प्लांट की मशीनरी को बंद करना पड़ता है। नगर निगम ने मैनेजमेंट प्लांट के ऊपर टीन की शेड डालने और धरातल को सीसी से पक्का किया जा रहा है। जिस पर नगर निगम करीब सात करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करेगा। शेड डलने के बाद प्लांट को बार-बार बंद करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही कूड़े का निस्तारण भी जल्द हो पाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल स्थिति यह है कि जैसे ही बारिश होती है, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में लगी मशीनरी को सुरक्षा कारणों से बंद करना पड़ता है। बारिश का पानी और कीचड़ मशीनों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए मजबूरी में कूड़े का निस्तारण रोक दिया जाता है। ऐसे हालात में जगाधरी और यमुनानगर शहर से रोजाना निकलने वाला 250 से 280 टन कूड़ा प्लांट के बाहर ही डंप करना पड़ता है। इससे न केवल बदबू और गंदगी फैलती है, बल्कि सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
वहीं आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं। मानसून के दौरान एक और बड़ी दिक्कत यह रहती है कि प्लांट का कच्चा धरातल कीचड़ में तब्दील हो जाता है। कूड़े से भरे वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पाते, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिन्हें जेसीबी से बाहर निकाला जाता है। नगर निगम की नई योजना के तहत प्लांट के मुख्य कार्य क्षेत्र के ऊपर टीन का मजबूत शेड बनाया जाएगा। इससे बारिश का पानी सीधे मशीनरी और कूड़े पर नहीं गिरेगा। साथ ही पूरे प्लांट परिसर के धरातल को सीसी से पक्का किया जाएगा, ताकि बरसात में कीचड़ न बने और वाहन आसानी से अंदर-बाहर आ-जा सकें। शेड लगने से प्लांट की महंगी मशीनरी सुरक्षित रहेगी और उसका रखरखाव भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें