यमुनानगर। अमान्श वेलफेयर सोसायटी की ओर से बाल भवन स्कूल कांसापुर में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए जूते, जुराबें और ट्रैकसूट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाना रहा। ये जानकारी सोसायटी अध्यक्ष अमरजीत कौर संधू ने दी।
उन्होंने बताया कि दिवाली पर उन्होंने लोगों से पटाखों पर पैसे खर्च करने के बजाय जरूरतमंद बच्चों के लिए गर्म कपड़े, जूते और अन्य जरूरी सामान खरीदने की अपील की थी। इसी के तहत बच्चों को सर्दी के मौसम में उपयोग होने वाली वस्तुएं दी गईं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे वाटरमैन गोबिंद सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पानी का महत्व समझाते हुए जल संरक्षण के तरीके बताए इस मौके पर अर्शदीप कौर, अन्नू अग्रवाल, मंजू गोयल, वंश और माला के अलावा विद्यालय प्राचार्या सर्वेश्वरी चमोला मौजूद रहीं। संवाद
-