फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोकनृत्यों से दिखाई देश की सांस्कृतिक विविधता

Sat, 21 Nov 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वा​र्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित मुकंद लाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविध लोक संस्कृतियों की झलक दिखाई। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से समाज को इस बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, कार्यक्रम में नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य एसके नरूला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली परंपराओं और लोक संस्कृति के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नशा है नाश लघु नाटिका रही। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कैलाश चंद्र पब्लिक स्कूल की प्राचार्या कंवलजीत कौर, उद्यमी नरेश उप्पल, दीप चौक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें