फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग सभी के लिए है एक चुनौती

विज्ञापन
भोजन तैयार करने में सहयोग करते क्षेत्रवासी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कैंप स्थित छोटे पार्क में साईं एनजीओ की ओर से लाकडाउन के चलते पिछले 26 दिनों से लगातार जरूरतमंदो को भोजन वितरित किया जा रहा हैं।संस्था के अध्यक्ष विशाल रेलन ने बताया कि इस कार्य में पूरे क्षेत्र के लोग अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना क्षेत्रवासियों के सहयोग के यह काम संभव ही नहीं था, सहयोग देने के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा देश सेवा में सहयोग करने वाले यह भी किसी कोरोना योद्धाओं से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग लड़ना सभी के लिए एक चुनौती है। सभी अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार, इस जंग में अपना-अपना सहयोग दे रहे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी हो, चाहे वह डॉक्टर हो, चाहे वह सामाजिक संस्थाएं हो। देश का गरीब तबका इस वक्त दोहरी लड़ाई लड़ रहा है। एक कोरोना वायरस है दूसरा गरीबी और भूख से। कोरोना वायरस से बचाने के लिए डॉक्टर अपना सहयोग कर रहे हैं, भूख से बचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि इस सेवा में अभी वडेरा, पंकज रेलन, संदीप शर्मा, शालू पंडित, अभी दूरेजा, गुरबख्श लाल, सतीश रेलन, सोनू मेहरा, सुरेंद्र, बंटी कुमार, सूरज शर्मा, गुरमीत जुनेजा द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों में किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें