जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
लायंस क्लब ने रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 220 जरूरतमंदों को घर के बने कपड़े के मास्क और 1400 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों की सेवा करने का जो आनंद मिलेगा वह भी अक्षय ही होगा। उन्होंने कहा अगर भगवान को सेवा का अक्षय फल देना ही है तो विश्व को कोरोना नाम की बीमारी से छुटकारा देकर सबको इसका फल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने भगवान से दुआ मांगी है कि विश्व को कोविड-19 जैसी महामारी से जल्द से जल्द मुक्ति दे।उन्होंने बताया कि आज त्यागी गार्डन, चोपड़ा गार्डन, विशाल नगर, आदर्श नगर एरिया के 1400 लोगों को भोजन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही क्लब के स्वयंसेवक राहुल सेठी और अमित द्वारा मॉडर्न कालोनी और चोपड़ा गार्डन में दवाइयों का स्प्रे करके सैनिटाईजेशन का कार्य भी किया गया है।