फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिन भर इंतजार, शिकायत को कोई नहीं तैयार

Fri, 10 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम में वीरवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में एक भी शिकायत नहीं पहुंची। वहीं अधिकारी शिकायतकर्ताओं का इंतजार कर करते रहे।
इस दौरान निगमायुक्त आयुष सिन्हा के अनुसार 22 अक्तूबर 2024 से नगर निगम कार्यालयों में शुरू हुए समाधान शिविरों में अब तक कुल 364 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से लगभग 330 का निपटान हो चुका। लंबित शिकायतों की जांच की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए जगाधरी व यमुनानगर स्थित निगम कार्यालयों में हर कार्य दिवस पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान हो, इसलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मुख्य सचिव खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में लगाए जा रहे समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें