फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इंतजार खत्म, दाखिले का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। रद्द करने के दस दिन बाद उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी कॉलेज में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के तहत विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए 17 जून (आज) से आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और विद्यार्थियों को विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। सीट व कोर्स सहित अन्य दाखिला संबंधी दाखिला संस्थानों की ओर से विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। बता दें कि इस बार यूजी कोर्स के लिए प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। जबकि पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व आईटीआई में दाखिले पहले से ही शुरू हो चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने पहले 26 मई को दाखिला शेड्यूल जारी किया था। जिसके बाद पांच जून से आवेदन किए जाने थे। परंतु इसके तीन जून को रद्द कर दिया गया। अब विभाग ने 12 जून को नया शेड्यूल जारी किया। इसके तहत विद्यार्थी 17 से 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग का यह शेड्यूल नई शिक्षा नीति के तहत लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत कुछ बदलाव किए हैं। जबकि दस्तावेजों की अनिवार्यता पहले जैसी ही रखी गई है। बता दें कि पहले शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए 15 दिन थे, परंतु अब केवल दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन





उच्च शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत यह शेड्यूल जारी किया है। जिसमें सभी विषयों व कोर्सिस को चार श्रेणियों में रखा गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय में सभी कॉलेज प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों को आवेदन करते हुए चार विषयों का चुनाव करना होगा। इसके अनुसार अब विद्यार्थियों को तीन मेजर व एक माइनर सब्जेक्ट लेना होगा। इसके साथ ही कौशल विकास के विषय भी विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे। हालांकि विषयों को लेकर विभाग की गाइडलाइन आनी बाकी है। संभवत सोमवार तक विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।



नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी प्रवेश के लिए 17 से 28 जून तक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेजों की जांच की तिथि 17 से 30 जून तक रखी गई है। पहली मेरिट लिस्ट पांच जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि 20 जुलाई तक तीन मेरिट लिस्ट जारी होंगी। 21 जुलाई को शेष सीटों के लिए पोर्टल खुलेगा और इसकी ओपन काउंसलिंग होगी। वहीं नए सत्र की कक्षाएं भी 21 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन




इस बार जिले के साढ़े 14 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरियाणा बोर्ड से 8181 और सीबीएसई से करीब 6500 कुल 14681 विद्यार्थियों ने 12वीं पास की है। जबकि जिले के पांच सरकारी सहित 14 कॉलेज में कुल 9000 ही सीटें हैं। विद्यार्थियों की संख्या 5681 अधिक है। ऐसे में कट ऑफ लिस्ट काफी हाई जाने की उम्मीद है। जिले में सर्वाधिक अंक 98.2 प्रतिशत है। जिससे अनुमान है कि मेरिट लिस्ट 95 फीसदी के पार ही जाएगी। ऐसे में 60 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों को दिक्कत हो सकती है।





यूजी कोर्स लेने के लिए डीएचई ने नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं। विद्यार्थी शनिवार (आज) से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए दस्तावेजों सहित अन्य नियम पहले वाले ही हैं।
विज्ञापन



- डॉ. संजीव कुमार, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें