फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा व्यासपुर

Wed, 22 Jul 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष करते हुए नजर आए।
रथ यात्रा का शुभारंभ टाहली वाला मंदिर से सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पंकुश खुराना की अगुवाई में किया गया। यात्रा टाहली वाला मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, विभिन्न गलियों और प्रमुख चौकों से होती हुई निर्धारित मार्गों से गुजरकर वापस मंदिर परिसर पहुंची। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर अपनी धार्मिक आस्था का परिचय दिया। जगह-जगह लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, जलजीरा और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति की ओर से सैनी फोटो स्टेट के सामने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर पंकुश खुराना ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें