व्यासपुर के राजकीय स्कूल में नवनियुक्त प्रधानाचार्या का स्वागत करता स्टाफ। स्कूल
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में मंगलवार को मीना कंबोज ने प्राचार्या के पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक लवनेश कुमार, राम नरेश, मधुलता, बलजीत कौर, इंदु, सीता, बलजिंदर, सुशील कुमार, अनिल कुमार, पारुल, निर्मल कुमार, नेहा, बैंक कौर, रितु रानी, प्रियंका ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्या कांबोज ने कहा कि विद्यालय को शैक्षणिक, अनुशासनात्मक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। संवाद