फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 72.60 लाख से बनेगी व्यासपुर-चंदाखेड़ी रोड

Sat, 10 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में खस्ताहाल चंदाखेड़ी मार्ग से गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर से चंदाखेड़ी गांव जाने वाली सड़क के लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 72.60 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों को इससे राहत मिलेगी।
व्यासपुर से चंदाखेड़ी तक जाने वाली इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क साढौरा मार्ग को जगाधरी स्टेट हाईवे से जोड़ती है। व्यासपुर मार्ग पर निर्माण कार्य होने या जाम लगने की स्थिति में जगाधरी की ओर से आने वाले वाहन इसी सड़क से होकर साढौरा और रणजीतपुर की तरफ जाते हैं। ग्राम पंचायत व्यासपुर के सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि व्यासपुर के सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर रहते हैं, जबकि आगे चंदाखेड़ी गांव का रकबा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की ओर से कई बार गड्ढों में फैक्टरी की राख और मिट्टी डलवाकर अस्थायी मरम्मत करवाई गई, लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं हो पाया। सड़क निर्माण की मांग साढौरा विधायक रेनू बाला के समक्ष भी रखी गई थी और उन्हें मांग पत्र सौंपा गया था।
विज्ञापन

विधायक रेनू बाला ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी मांग
पंकुश खुराना ने बताया कि विधायक रेनू बाला ने सड़क निर्माण की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाई थी। इसके बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। साढौरा विधायक रेनू बाला के प्रतिनिधि ऋषिपाल इंजीनियर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यासपुर-चंदाखेड़ी मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें