फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोलिंग पार्टियों को आज वितरित की जाएगी मतदान सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम चुनाव के दो मार्च को होने वाले मतदान के लिए एक मार्च को राजकीय आईटीआई से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की जाएगी। नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सोनू राम ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित करने के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं। एक मार्च को निर्धारित समय तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच कर बूथ स्थापित कर लेंगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देने के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह सभी एक मार्च को सुबह 7 बजे तक अपनी ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पोलिंग पार्टियों से चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी दो मार्च को दोपहर बाद 2 बजे तक अपनी ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी तरह की लापरवाही होने पर राज्य निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें