फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। खजूरी निवासी वसुंधरा चौहान ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में तेलंगाना के हनमकोंडा निवासी अभय दयाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने वसुंधरा की शिकायत पर उसके पति अभय दयाल, सास ठाकुर शोभा रानी, ससुर ठाकुर शंभू दयाल, ननद गायत्री व वीना पर केस दर्ज किया है। उधर, शहर पुलिस ने पुराना हमीदा निवासी गुलशिता की शिकायत पर उसके पति दिलशाद, ससुराल पक्ष के जानी, आलमगीर, जहांगीर, काली, रानी, सुरइया, प्रवीण व नसरीन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें