फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से बनाए जाएंगे वोट

Mon, 29 Jul 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी व यमुनानगर विधानसभा का बीएलए 2 का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय यमुनानगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला प्रशिक्षण प्रभारी विशाल सेठ मुख्य रूप से पहुंचे। कंवरपाल ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से भी नागरिक अपना वोट बनवा सकते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी विशाल सेठ ने भाजपा के बीएलए 2 कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि चुनाव अभियान में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है और उसमें सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है बी एल ए 2, जिसका दायित्व बूथ पर नई वोट बनवाने का वह जो व्यक्ति मृत हो गए हैं या जो वोट दो दो जगह बने हुए हैं उनके वोट कटवाने का होता है।
विज्ञापन

भाजपा ने जिला यमुनानगर में सभी 963 बूथों पर बी एल ए 2 की नियुक्ति की हुई है, सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करें ताकि भाजपा को चुनावों में ज्यादा बढ़त मिल सके और भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय हो सके।
विज्ञापन

सेठ ने बताया कि 28 जुलाई व 3, 4 अगस्त को सभी सरकारी बीएलओ अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे, एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से आह्वान किया जाना चाहिए कि वे अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला प्रशिक्षण संयोजक कैलाश चंद्र शर्मा, कल्याण सिंह, विपुल गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, बलविंदर मुजाफत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें