जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। इंग्लिश गुरु उमेश अरोड़ा ने स्वयंसेवकों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनेक उदाहरण से अपने भविष्य का लक्ष्य चुनने के लिए प्रेरित किया।
सिविल अस्पताल के डॉ. लुभांशी ने विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त रहने के लिए अनेक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि हमें अनेक रचनात्मक कार्य में योगदान देते रहना चाहिए। इससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ बना रहता है। मन से किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार दूर रहते हैं और रचनात्मक कार्य हमारे अंदर नई सृजनात्मक शक्ति का भी विकास करते हैं। शिविर के दौरान ही जिला समन्वयक अधिकारी योगेश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को एनएसएस की पूरी जानकारी दी। संवाद