संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आयुष विभाग के डॉ. आयुष मुख्य ने स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही मार्गदर्शन से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो देश का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने बताया कि नशा धीरे-धीरे जीवन, करियर और रिश्तों को नष्ट कर देता है।