संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में सोमवार को एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डीएलएसए यमुनानगर से एडवोकेट पुनीत कुमार रहे। उन्होंने कानूनी जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने स्वयंसेवकों को कानून से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया। साथ ही नए कानूनों तथा अनेक कानूनों जैसे शिक्षा का अधिकार, आईटी अधिनियम 2000, नेशनल चाइल्ड लेबर, बाल विवाह अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनेक हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1930, 1098 के इस्तेमाल के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया।
व्याख्यान से स्वयंसेवकों का काफी उत्साहवर्धन हुआ। इसके साथ ही एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्पीच प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों प्रो नवीन भारद्वाज व प्रो पिंकी रानी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा सीकरी, प्रो. आशीष भल्ला, प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. जय चंद, प्रो. बंटी कुमार, प्रो. सिमरन तथा संजू ने सहयोग किया।