फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को दी अग्निशमन के उपायों की जानकारी

Fri, 02 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 स्वयंसेवकों को आग बुझाने के बारे में जानकारी देते दमकल कर्मी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत लगाए गए सात दिवसीय शिविर के दौरान अग्निशमन विभाग से अक्षय ने स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए आग लगने के कारणों, अग्नि के प्रकारों तथा अग्निशमन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से गैस सिलेंडर लीक होने या आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। भोजन उपरांत विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिक्के का खेल सहित विभिन्न मनोरंजक व शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित जिंदल भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें