फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद करें स्वयंसेवक : सहगल

Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिविर के दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री भेंट करते स्वयंसेवक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएसएस दिवस के अवसर पर सेठ जय प्रकाश पॉलीटेक्निक दामला की एनएसएस इकाई की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्य संजीव सहगल ने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी एनएसएस का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने अपने घरों से जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी वस्तुएं एकत्रित कीं। कॉलेज परिसर में इन वस्तुओं को अभियान के लिए बनाए गए बॉक्स में व्यवस्थित किया गया।
विज्ञापन

इसमें लड्डू और अन्य खाद्य सामग्री के अलावा स्टेशनरी, नोटबुक, पेंसिल, रबर और कपड़े शामिल थे। बाद में यह सामग्री यमुनानगर के स्लम क्षेत्र में रहने वाले करीब 25 से 30 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों और उनके परिजनों को वितरित की गई। सामग्री वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और परिवारों को सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ऋचा खरबंदा के समन्वय में आयोजित शिविर में संस्थान के 85 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के लेक्चरर योगेश कुमार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लेक्चरर निखिल ने भी सहयोग किया। अभियान के दूसरे चरण में स्वयंसेवक गुरुद्वारा बूड़िया साहिब पहुंचे। यहां परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने सेवा, सहयोग और स्वच्छता के माध्यम से एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, आप की भावना को सार्थक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें