फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकाें ने कॉलेज में किया पौधरोपण

Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में तीन मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों की ओर से मंगलवार को पौधों को कॉलेज प्रांगण में रोपित किया गया।
शिविर दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी नवीन भारद्वाज व नीतू कंबोज ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी व प्रिंसिपल डॉ. माला शर्मा की देखरेख में बच्चों से पौधरोपण करवाया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षक डॉ. शिव कुमार सैनी ने अपने सहायकों रिंपी कांबोज, रोशनलाल के साथ योग व अन्य सहायक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार व अन्य प्रमुख आसनों क्लिपिंग थेरेपी, ताड़ासन सर्वाइकल का व्यायाम करवाया गया। साथ ही विद्यार्थियाें को विभिन्न प्रकार के आसान करवाए गए। मुख्य वक्ता ने एसएच, स्वयं सहायता समूह के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूह में 10 महिलाओं का समूह बनाया जाता है।
विज्ञापन

सबसे पहले ये समूह चार जिलों में शुरू किए गए। इसके बाद इसको जिले में 2016 में शुरू किया गया। समूह द्वारा महिलाओं को तीन लाख तक लोन दिया जाता है जो 2017 से बिना ब्याज पर मिलता है इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें