गांव सारण में खेल का सामान वितरित फाउंडेशन के पदाधिकारी। संस्था
रादौर। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को गांव सारण और फतेहपुर में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल किट वितरित की गई। रादौर प्रभारी सोनी कुमार ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल किट मिलने से युवाओं को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा। इस दौरान नरेश सिंह, इकबाल चंद, अमरीक सिंह, सरपंच सुखबीर सिंह, राजेंद्र, पाल सिंह, अमित सैनी, दीपक, कृष्ण शर्मा, अनिल, सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद