फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबाल, बैडमिंटन व हैंडबॉल जीते सात पदक

Wed, 30 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला सिटी में आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। वॉलीबाल, हैंडबॉल और बैडमिंटन में विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए।
लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग से देवांशी, अर्पिता व उनकी टीम ने अंडर-19 वर्ग से यामिनी, आरवी व उनकी टीम ने रजत पदक हासिल किया। वहीं लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग से देवांश एवं उनकी टीम ने, अंडर-19 वर्ग से अक्षित, लवप्रीत व उनकी टीम द्वारा रजत पदक हासिल किया गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी अंडर-19 वर्ग की छात्राओं पलक, आरजू, सिया व उनकी टीम ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 वर्ग की छात्राओं श्रुति प्रेरणा व उनकी टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं लड़कों के अंडर-19 वर्ग के छात्र गौतम, चेतन, उनकी टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में जयंत गौतम, सरताज हर्षित व उनकी टीम ने रजत पदक जीता।
हैंडबाल प्रतियोगिता में भी लड़कों के अंडर-17 वर्ग से अविरल, देवांश व उनकी टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्हें फूलों की मालाएं पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उनके शारीरिक शिक्षक गौरव धीमान व अमिता शर्मा को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। रमन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण के कारण यह गौरव प्राप्त हुआ है। डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर की सभी टीमों का चयन आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें