फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर निगम और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने निकाला रोष मार्च

Wed, 30 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से बैठक के लिए समय नहीं देने से नाराज नगर निगम व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से नगर निगम कार्यालय पर काले बिल्ले लगाकर व हाथों में काले झंडे लेकर रोष मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने निगम आयुक्त अखिल पिलानी को सरकार के नाम आगामी आंदोलनों का नोटिस सौंपा।
महासचिव मांगेराम तिगरा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में मीटिंग का समय न देने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में नगर निगम व फायर बिग्रेड कर्मचारी 20 व 21 अगस्त को क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ आंदोलन के दूसरे चरण में सरकार के सभी विधायकों को 10 व 11 सितंबर को ज्ञापन देगा, 26 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि सरकार ने इसके बाद भी पालिका, परिषद, निगमों व फायर के कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शन कर मंच से हड़ताल का एलान करेंगे। नेताओं ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि सरकार ने 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियमित भर्ती नहीं की। 11 वर्षों में 46 प्रतिशत से अधिक महंगाई बढ़ी है, लेकिन सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है।
मंत्री ने चार अप्रैल को बात करने के बाद आज तक मांगों का समाधान नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने अब 2100 रुपये देकर सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक किया है। पालिका, परिषद, निगमों के कर्मचारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं की जा सकती क्योंकि पालिका परिषद निगमों के सेवा नियम अलग हैं।
विज्ञापन

सरकार एप पर हाजिरी लगाने व ऑनलाइन ट्रांसफर के बहाने सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सोदे,राजकुमार ससोली ,राजकुमार धारीवाल, बलदीप तुम्बी, रमन, सोरन, सुरेश, श्याम लाल, जीतो, कमलेश,फायर ब्रिगेड से शाखा प्रधान विरेन्द्र धीमान, सचिव रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें