फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनी में जाना तिरंगे का इतिहास

Tue, 11 Aug 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेहरू पार्क में तिरंगा प्रदर्शनी का अवलोकन करते शहरवासी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहर के नेहरू पार्क में तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में नागरिकों को 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का विकास रहा, जिसमें 1906 से लेकर 1947 तक तिरंगे के सफर को बेहद सुंदर और ज्ञानवर्धक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के विस्तृत अर्थ, बीच में स्थित अशोक चक्र के महत्व और ध्वज संहिता (झंडा फहराने के नियमों) की बारीकियों से आम जनता को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा महत्वपूर्ण उपलब्धियों में फहराए गए तिरंगे की घटनाओं को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। वंदे मातरम् समेत कई देशभक्ति से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शनी में दिखाई गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में नेहरू पार्क पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार, पंकज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें