एक दर्जन से अधिक लोगाें ने मिलकर फल विक्रेता से मारपीट कर उसकी दुकान
में आग लगा दी। दुकानदार का कहना है कि आग में आढ़ती को देने के लिए रखी एक
लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। साथ ही उसने आरोप लगाया
कि आग लगाने से पहले आरोपी ने गल्ले से 70 हजार रुपये उठा लिए थे।
पुलिस
ने चार लोगाें को नामजद कर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छप्पर
निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि स्थानीय अड्डे पर फलों की दुकान है। गांव
तलाकौर निवासी मित्तल, जफर, नेशा व गधौला निवासी राजू, सुर्जन कार से उनकी
दुकान पर पहुंचे। उनके साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी
उनको जान से मारने व दुकान में आग लगाने की धमकी देकर चले गए।
आरोपी कुछ
देर बाद अपने 10-12 साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। पहले हमलावरों ने
उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि गल्ले में रखी 70 हजार रुपये नकदी उठा ली
और बाद में बोतल से दुकान में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसमें
दुकान में रखे एक लाख रुपये और अन्य सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने भाग
कर अपनी जान बचाई।