बिलासपुर के कपालमोचन मार्ग पर गांव लेदी मोड़ के समीप जज की कार में एक
बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें जज की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, आरोपी चालक
बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी बाइक सवार
की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बिलासपुर
न्यायालय की जज रेखा चौधरी कार से जगाधरी से बिलासपुर न्यायालय की ओर जा
रही थीं।
इस दौरान कार में जज का गनमैन बलजोर सिंह भी मौजूद था। जैसे ही
उनकी कार गांव लेदी मोड़ के समीप पहुंची तो कार के पीछे से आ रही बाइक
अचानक कार से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई और पिछला
शीशा टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। इसकी
सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने गनमैन की शिकायत पर कार्रवाई शुरू
कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
इसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।