गनौली गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व पुलिस। प्रवक्ता
यमुनानगर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना साइबर पुलिस ने गांव गनौली में स्थित रविदास मंदिर में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को साइबर ठगों के नए-नए तरीकों की जानकारी दी। एएसआई बलदेव सिंह ने लोगों को बताया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल, ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिले तो तुरंत सतर्क होकर इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पुलिस को दें। साथ ही फर्जी लॉटरी, नौकरी और केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी से भी बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि आजकल ठग फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए और उन्हें अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के सदस्य मोहन लाल, मोहित, राकेश और अमरजीत विर्क उपस्थित रहे। संवाद
गनौली गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व पुलिस। प्रवक्ता