फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अक्षय बने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

Mon, 13 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। अनाज मंडी सरस्वतीनगर के आढ़तियाें की बैठक दुर्गा मंदिर में प्रधान अवतार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें मंडी की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। अवतार सिंह ने प्रधान पद से त्यागपत्र देने के पश्चात नया प्रधान चुने का आग्रह किया। गोल्डन दीप ने नए प्रधान के लिए अक्षय अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी आढ़तियों ने इसका समर्थन करते हुए अक्षय अग्रवाल को मंडी प्रधान चुन लिया। सुरेंद्र राणा को उपप्रधान, प्रदीप मित्तल को महासचिव, महेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, विकास गुप्ता, गोल्डन दीप व अमन सैनी को सचिव चुन लिया गया। सतीश प्रजापति, हरदीप सैनी, शशि भूषण गुप्ता व गौरव गोयल को सक्रिय सदस्य चुना गया। संवाद

नवनियुक्त प्रधान का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें