फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रतौली गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति से ग्रामीण परेशान

Fri, 10 May 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। रतौली गांव में पेयजल की आपूर्ति के लिए दो नलकूप लगे हुए हैं, लेकिन इनमें से एक नलकूप छह माह पहले खराब हो जाने के कारण यहां से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं दूसरे नलकूप की सप्लाई आबादी के अनुसार कम होने के कारण गांव की अधिकतर आबादी को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों शेरखान, मुश्ताक, नजीर व गफ्फार ने बताया कि पानी इतना अधिक दूषित है कि पीना तो क्या नहाने या पशुओं को पिलाने तक में इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में अगर इसे पीते हैं तो ग्रामीणों को उल्टी-दस्त लग रहे हैं। दूषित पानी के कारण पानी की पाइप लाइन व नालियां मिट्टी से जाम हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में पेयजल की इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद समस्या हल न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में नया नलकूप लगाए जाने तक जलापूर्ति विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें