फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीण परेशान

Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। लोगों की सुविधा के लिए बनाई जा रही गुमथला शादीपुर सड़क ही ग्रामीणों का सिरदर्द बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के लिए करीब एक महीना पहले सड़क खोद दी गई थी, लेकिन इसके बाद काम नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन बारिश होने से सड़क तलाब बन गई। खोदी गई सड़क में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जिस कारण लोगों को यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है ठेकेदार काम में ढिलाई बरत रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद कोहरा पड़ने लगा है। कोहरे में दृश्यता कम होती है, ऐसे में सड़क के कारण हादसे होने का डर सता रहा है। अधिकारी भी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे है। ग्रामीणों ने डीसी से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह भूरा, संदीप, बूटा सिंह, कुलविंद्र सिंह, राजपाल, दिलबाग, शमशेर सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क खोद दी थी। परंतु खोदाई के बाद इस पर काम शुरू नहीं किया गया। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दो दिनों की बारिश से सड़क तलाब बन गई है। यहां पर दो से तीन फीट पानी भर गया है। लोगों को यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी ठप हो गया है। इसी मार्ग पर गांव में गुरुद्वारा भी है। गुरुद्वारे आने के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे कई बार अधिकारियों से निर्माण जल्द करवाने की गुहार लगा चुके हैं। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों को गुरुद्वारा जाने के लिए स्वयं ही रास्ता बनाने पर विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें