फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शादीपुर गांव के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक न होने से परेशान अभिभावकों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार, प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और स्कूल से निकालने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है।
स्कूल के अध्यापक कुलभूषण व अंकुशराज ने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर जिला शिक्षा विभाग को पहले भी अवगत करवाया गया था। अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 450 बच्चे है और केवल दो ही शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया था कि जल्द ही स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफर ड्राइवर के बाद जिले से 900 शिक्षक चले गए थे। इसके बाद 450 शिक्षक आए थे। इससे जिले में शिक्षकों की कमी हो गई थी। जिले के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल में 1690 शिक्षकों की आवश्यकता है और जिले में 1310 शिक्षक ही हैं। सीधे तौर पर 380 शिक्षकों की कमी हैं। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी के लिए फ्री कर दिया गया है। सभी बीएलओ स्कूल न जाकर चुनाव ड्यूटी कर रहे हैं। जिस कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है। जहां एक या दो शिक्षक हैं, वहां समस्या ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षक न होने पर हंगामे की सूचना मिली थी। जिले में शिक्षकों की कमी है और अभी शिक्षक चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। कल कलस्टर स्तर पर स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव के बाद स्थिति में सुधार होगा। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें