फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली के खंभों का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 14 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। बकाना-पलाका सड़क मार्ग पर बिजली निगम की ओर से लगाए जा रहे बिजली के खंभों को लेकर गांव पलाका में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह खंभे भविष्य में सड़क चौड़ीकरण की योजना के लिए बड़ी बाधा बन सकते हैं। इस संबंध में पलाका पंचायत ने एक्सईएन बिजली निगम को मांगपत्र भेजकर कार्य तुरंत रोकने की मांग की है। सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क किनारे खंभे लगाने का कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पीडब्ल्यूडी के नियमों की अनदेखी हो रही है और सार्वजनिक भूमि पर बिना अनुमति के खंभे लगाए जा रहे हैं। पंचायत ने बिजली निगम से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें