गांव भगवानगढ़ में आयोजित हवन में हिस्सा लेते ग्रामीण। आयोजक
रादौर। गांव भगवानगढ़ में रविवार को नगरखेड़े की जग का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां डालकर गांव और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि नगरखेड़ा गांव के अस्तित्व और परंपरा का प्रतीक है। इसे गांव में प्रथम पूजनीय माना जाता है और मान्यता है कि नगरखेड़ा गांव को विपत्तियों से बचाता है। इस अवसर पर कमल राणा, संजू, सिल्ला, वजीर, कुलदीप सिंह, रमेश चंद, अमनदीप सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद