फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों ने उठाई अवैध खनन रोकने की मांग

Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव नैनावाली के श्मशान घाट रास्ते से गुजरते अवैध खनन में लगे वाहन। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। ग्राम नैनावाली के ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की हालत सुधारने और क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त यमुनानगर को शिकायत दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण श्मशान घाट का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण विक्रम सिंह, सतीश कुमार, कर्ण सिंह, अमित कुमार, संदीप, कंवरपाल व अन्य ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि श्मशान घाट के आसपास दोनों ओर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे भूमि कटाव का खतरा बढ़ गया है और सरकारी जमीन को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत बहादुरपुर भूड़कलां और मांडेवाला के बीच स्थित स्क्रीन प्लांट पर नैनावाली, मांडेवाला और पंचायती भूमि से कच्चा माल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दावा किया कि लंबे समय से जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से बिना वैध खनन पट्टे के गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इससे जहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इस मामले को लेकर खनन विभाग, सिंचाई विभाग, हाइडल प्रोजेक्ट, पंचायत विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हाइडल प्रोजेक्ट की जमीन से निकलने वाले अवैध रास्तों को बंद करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - विक्रांत ढांडा, एक्सईएन हाइडल प्रोजेक्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें