फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को विज ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर परेड की सलामी और ध्वज फहराया। वहीं गृहमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शहीदाें को श्रद्धांजलि दी। समारोह में पुलिस की पुरुष व महिला टुकड़ी, गृहरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड कैडेट्स व विद्यार्थियों के बैंड ने परेड कर सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं नाटकों व प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, लोक परंपरा व सभ्यताओं से देश की विभिन्नता में अखंडता का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस समारोह सैकड़ों लोग पहुंचे। लोगों के वंदे मारतरम्, जय हिंद, भारत माता की जय के घोष से क्षेत्र गूंज गया। इस दौरान हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। लोग हाथों में तिरंगा, मां भारती के चित्र लेकर पहुंचे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद सैनिक व पुलिस परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं मंत्री ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मैदान में जाकर सम्मानित किया और मिठाई के लिए स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
समारोह में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का दिन देश के इतिहास में सबसे महान है। इस दिन हमने दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र, भारत के नागरिक होने का गौरव पाया। 74 साल पहले देश में गणतंत्र का नया सूरज उदय हुआ था, जिसकी रोशन सभी देशों का मार्गदर्शन कर रही है। देश हर दिन हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक राय, अंबाला रेंज आईजी शिवास कविराज, कर्नल जरनैल सिंह, सूबेदार मेजर शहनाज हुसैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, रोजी मलिक आनंद, रामनिवास गर्ग, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पुनिया, एडीसी आयुष सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन





बेहतर प्रदर्शन के लिए परेड कमांडर सृष्टि गुप्ता सम्मानित

समारोह में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। वहीं समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस, गृहरक्षी, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परेड का नेतृत्व आईपीएस सृष्टि गुप्ता ने किया। गृहमंत्री ने परेड कमांडर सृष्टि गुप्ता को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस दौरान अनिल कुमार, निशा, गुरमेज, बलविंद्र शर्मा, संदीप,अमित, अंजू गंभीर, सुरेंद्र कुमार, याद राम, रविंद्र कुमार, मंजू बाला, सुखविंद्र सिंह, राजपाल, कमला देवी, जगजीत सिंह, अशोक कुमार, लख्मी सिंह, गोपाल, डीआईओ विनय गुलाटी, गोपाल सिंह, मितु सलूजा, मनोज कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन




समारोह में 19 झांकियों ने किया प्रदर्शन
समारोह में विभिन्न सरकारी व अन्य संस्थाओं ने कुल 19 झांकियों का प्रदर्शन किया। जिनमें पुलिस की झांकी प्रथम, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी ने दूसरा स्थान व वन विभाग की झांकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मुख्यातिथि ने समारोह में भाग लेने वाली टीमों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। शारीरिक कार्यक्रमों में 12 स्कूलों के विद्यार्थियों नेे प्रस्तुति दी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन ने पीटी व डंबल शो, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों ने केसरिया बालम पधारो म्हारे देश गीत पर राजस्थानी नृत्य, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर काॅलोनी के विद्यार्थियों ने चंद्रयान की सफलता पर कोरियोग्राफी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीसे स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों ने गुजराती नृत्य, गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर के विद्यार्थियों ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर नृत्य नाटिका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की छात्राओं ने गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने ग्राउंड में जाकर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परेड में 11 टुकड़ियां शामिल रहीं। जिसमें महिला पुलिस टुकड़ी ने प्रथम स्थान पाया। दूसरा स्थान पुरुष पुलिस टुकड़ी और तीसरा स्थान आर्मड पुलिस मधुबन की टुकड़ी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें