फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचने को सतर्कता जरूरी : डीसी

Wed, 12 Feb 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को लघु सचिवालय में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम डीसी पार्थ गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का थीम टूगेदर फॉर ए बेटर इंटरनेट रहा। डीसी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होेंने बताया कि इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने व जागरुकता के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को दुनिया भर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी ने बताया कि बढ़ती डिजिटल गतिविधियों के साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हुई है। फिशिंग, डेटा चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी इत्यादि वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में हर नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। साइबर अपराधों से बचने का सबसे बेहतर तरीका सतर्कता और जागरूकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म सुरक्षित बनाने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व अन्य अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने, अनजान लिंक व संदिग्ध ईमेल पर क्लिक करने से बचने, प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग अपडेट करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, टीआईएमटी कॉलेज निदेशक विकास, प्रो. मीनू गुलाटी, सहायक डीआईओ पारस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें