फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विक्टर्स टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में संगणक विभाग और वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी और प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताओं में कला, वाणिज्य और संगणक विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विक्टर्स टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने किया। डॉ. तनेजा ने कहा कि शिक्षण संस्थान में प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। आपसी भाईचारे व सद्भावना पैदा होती है। विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना पैदा होती है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ऐसी गतिविधियों अवश्य भाग लेना चाहिए। इससे आपसी तालमेल बढ़ता है। विद्यार्थी को नया करने के लिए मार्गदर्शन मिलता है।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में में विक्टर्स टीम ने पहला, इनोवेटर्स टीम ने दूसरा और जीनियस टीम ने तीसरा स्थान पाया। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा लिविश ने पहला, बीसीए तृतीय वर्ष की आकांक्षा और बीसीए द्वितीय वर्ष का शिवचरण ने दूसरा स्थान और बीसीए तृतीय वर्ष की हरदेवी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम व बीसीए तृतीय वर्ष की आकांक्षा ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. करण, अमित कुमार, नीलम, डॉ. अजय रतन शामिल रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. आरती अरोड़ा, सतपाल अमित कपूर, निशा व डॉ. ममता मग्गो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें